{"_id":"61e1c9b56506bd5ca2271289","slug":"99-people-including-acmo-and-found-corona-infected-jpnagar-news-mbd4160376139","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीएमओ समेत 99 लोग और मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीएमओ समेत 99 लोग और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार की रात आरटीपीसीआर लैब से आई जांच रिपोर्ट में 65 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 32 लोग एंटीजन और दो ट्रूनेट की जांच में पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में एसीएमओ समेत दस स्वास्थ्य कर्मी, एक आठ साल का बच्चा, सात किशोर और 23 महिलाएं शामिल हैं। 99 केस और सामने आने के बाद इस लहर में मिले संक्रमितों की संख्या 580 हो गई है।
सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार रात आठ से 13 जनवरी तक के आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें 65 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जबकि एंटीजन में 32 और ट्रूनेट की जांच में दरे संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा मरीज अमरोहा में 47, जोया में 8, गजरौला में 7, हसनपुर में 16, मंडी धनौरा में 21 पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में आठ साल मासूम, एसीएमओ समेत दस स्वास्थ्य कर्मी, पिता-पुत्र, सात किशोर, 23 महिलाएं और चालीस से 80 साल तक के 32 लोग शामिल हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 580 हो गई है।
संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 244 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 1013 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 358 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जबकि 653 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं।