फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   96 thousand blown from the account on the pretext of closing the credit card

क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर खाते से उड़ाए 96 हजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
96 thousand blown from the account on the pretext of closing the credit card
साइबर ठग तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों को झांसे में ले रहे हैं। साइबर ठगों ने अब किसान को अपना शिकार बनाया है। क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर खाते से 96 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी व आइटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव ढक्का में किसान अकील अहमद का परिवार रहता है। उनका खाता स्टेट बैंक की शाखा में है। आरोप है कि 15 सितंबर को उनके पास एक कॉल आया था। फोन करने वाली व्यक्ति ने खुद को स्टेट बैंक का अधिकारी बताया। कहा कि तुम्हारा क्रेडिट कार्ड बंद हो गया है। इसलिए तुम्हारे नंबर पर ओटीपी भेजा गया है जिसके बताने के बाद क्रेडिट कार्ड चालू हो जाएगा। अकील अहमद ने विश्वास में आकर ओटीपी बता दिया। जिसके बाद उनके खाते से 96209 कट गए। धनराशि कटौती का संदेश मिलते ही अकील अहमद के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत बैंक जाकर खाते पर रोक लगवाई। जिसके बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मामले में करीब डेढ़ महीने बाद सैदनगली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed