फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   9.3 lakhs grabbed on the pretext of selling the house

Amroha News: मकान बेचने का झांसा देकर 9.3 लाख हड़पे

Sun, 02 Mar 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 02 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
9.3 lakhs grabbed on the pretext of selling the house
अमरोहा। मकान बेचने का झांसा देकर दंपती ने 9.3 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अमरोहा नगर के मोहल्ला सराय में सोनू का परिवार रहता है। उनकी मुलाकात मोहल्ला किशनगढ़ के रहने वाले योगराज से हुई थी। योगराज ने एक मकान बेचने बेचने की बात कही थी। इस मकान का सौदा योगराज ने सोनू से 28 लाख 50 हजार रुपये में तय किया था। इसके बाद सोनू ने 9.30 लाख रुपये योगराज को दे दिए थे। पीड़ित सोनू ने योगराज से कुछ समय बाद बैनामा कराने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। पीड़ित सोनू ने अपने रुपये मांगे तो एक नवंबर 2024 को योगराज ने पांच लाख रुपये का चेक दे दिया, जबकि, 4.30 लाख रुपये बाद में देने की बात कही थी। 30 फरवरी 2024 को सोनू ने चेक अपने बैंक खाते में लगाया तो वह बाउंस हो गया। पीड़ित सोनू ने मामले की शिकायत योगराज से की तो उसने अपनी पत्नी राजेंद्री के साथ मिलकर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी थी। पीड़ित सोनू ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में योगराज और उसकी पत्नी राजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed