{"_id":"6074a0078ebc3e8d345624cb","slug":"93-corona-positive-found-jpnagar-news-mbd386142734","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल अप्रैल में टूटा मई 2020 का रिकॉर्ड, एक ही दिन में मिले 93 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस साल अप्रैल में टूटा मई 2020 का रिकॉर्ड, एक ही दिन में मिले 93 संक्रमित
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में बेकाबू हो गई है। इस साल के अप्रैल महीने में ही मई 2020 का रिकॉर्ड टूट गया है। सोमवार को एक ही दिन में महिला-पुरूष चिकित्सकों समेत 93लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में 336 केस एक्टिव हो गए हैं। संक्रमित इलाकों को सील कर दिया गया है। वहीं, बीते बारह दिनों में 317 मरीज मिले हैं। लगातार संक्रमण फैलने से सेहत विभाग में हड़कंप मचा है।
सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि सोमवार को 578आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। जिसमें 66 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि ट्रूनेट और एंटीजन से 690 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें 3लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 18 लोग प्राइवेट लैबों की जांच में संक्रमित मिले हैं। तीनों जांचों में अमरोहा नगर के 24, गजरौला में 18, हसनपुर में 22, धनौरा में 16 और जोया में 13 लोग पॉजिटिव मिले मिले हैं। संक्रमितों में जिला अस्पताल की महिला डॉक्टर, नगर सीएचसी के पुरूष डॉक्टर, गजरौला में फैक्टरी के छह कर्मचारी, अमरोहा के तीन बैंक कर्मचारी, हसनपुर में प्राइवेट विद्यालय के दो शिक्षक, अमरोहा में कार्यवाह प्रधानाचार्य, दंपति और पिता-पुत्री शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 338075 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें 335581 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 330752 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक कुल 54 लोगों की मौत हो चुुकी है। उन्होंने बताया कि मई 2020 के महीने में एक साथ 90 से अधिक मरीज मिले थे। यदि ऐसे ही माहौल रहा तो हालात बेहद खराब होंगे। विभाग संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रयासरत है। इसके लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। सभी लोग मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करें।