{"_id":"5c26836fbdec2257132ab484","slug":"91546027887-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालकृष्ण मौत की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालकृष्ण मौत की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालकृष्ण की मौत की दांडिक जांच शुरू
अमरोहा।
धनौरा पुलिस हिरासत मेें बालकृष्ण की मौत के मामले में डीएम के निर्देश पर दांडिक जांच शुरू हो गई है। डीएम ने एडीएम प्रशासन को जांच अधिकारी बनाया है। कोई भी व्यक्ति बालकृष्ण की मौत प्रकरण से संबंधित पंद्रह जनवरी तक अपने बयान एडीएम कार्यालय में दर्ज कर सकता है।
कार चोरी के मामले में चार दिन तक पुलिस कस्टडी मेें रहे शेरपुर निवासी अनुसूचित जाति के बालकृष्ण की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। आक्रोशित परिजनों ने चांदपुर रोड जाम कर हंगामा किया था। एसपी ने इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा सहित छह पुलिस कर्मियों पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीएम हेमंत कुुमार ने पुलिस हिरासत में बालकृष्ण की मौत के दांडिक जांच के निर्देश दे दिए हैं। प्रकरण की जांच एडीएम प्रशासन गुलाब चंद को सौंपी गई हैय एडीएम गुलाब चंद ने बताया कि प्रकरण की दांडिक जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने प्रकरण से संबंधित किसी भी व्यक्ति द्वारा अपने बयान पंद्रह जनवरी कार्यालय में दर्ज कराने की अपील की है।