{"_id":"5b4512ba4f1c1bc5248b5b5e","slug":"91531253434-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या दिवस पर रैली निकाली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंख्या दिवस पर रैली निकाली गई
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ओर से नगर में एक रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोग देश में अविलंब दो बच्चों का कानून लागू किए जाने की मांग कर रहे थे। आगामी 15 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर विशाल रैली को सफल बनाने की अपील भी की गई।
नगर के रामलीला मैदान से शुरू हुई रैली को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वेश शर्मा ने कहा कि भारत में पूरी दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी रहती है लेकिन हमारे पास पूरी दुनिया का मात्र 3.5 प्रतिशत ही भूभाग है। देश की जनता को साफ पेयजल, स्वच्छ वायु व अन्न नहीं मिल पा रहा है। यदि समय रहते हुए सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो गृह युद्ध की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। रैली में शामिल लोग केंद्र सरकार से शीघ्र ही दो बच्चों का कानून लागू करने की मांग कर रहे थे। इस अवसर पर चंद्रशेखर गर्ग, अनिल जैन, कमल अग्रवाल, बलराम सैनी, नीरज सैनी, अंकुश गुप्ता, संजय चौधरी, इलम सिंह मौजूद थे।