फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   .आंधी से गिरा आम, किसानों को भारी नुकसान

.आंधी से गिरा आम, किसानों को भारी नुकसान

Fri, 09 Jun 2017 12:48 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
.आंधी से गिरा आम, किसानों को भारी नुकसान
आंधी से गिरा आम, किसानों को भारी नुकसान
विज्ञापन


बीस किलो का बोरा आंधी से पहले था 220 रुपये, अब बोरे के दाम 120 रुपये
तीन दिन लागातार आंधी से मंडी में अधिक पहुंच रहा आम
अमर उजाला ब्यूरो
हसनपुर।
पिछले लगातार तीन दिन से सुबह के समय तेज आंधी से आम झड़ रहा है। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। मंडी में आंधी के बाद से ज्यादा आम पहुंच रहा है। आम के दाम भी कम हो गए हैं। हालांकि जानकारों की मानें तो बरसात होने से आम को काफी फायदा पहुंच रहा है।
मंगलवार से लगातार तीन दिन सुबह के समय तेज आंधी के साथ बरसात हो रही है। बरसात जहां अन्य फसलों के साथ ही आम के लिए फायदेमंद है, वहीं आंधी आम की फसल के लिए घातक साबित हो रही है। तेज आंधी से आम भारी मात्रा में टूटकर गिर रहा है। जिससे आम किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिख रही हैं। आंधी से भारी मात्रा में टूटकर गिरे आम की वजह से मंडी में भी आम के ढ़ेर दिखाई देने लगे हैं। आम किसान शेर सिंह का कहना है कि तीन दिन पहले तक बीस किलो आम का बोरा मंडी में 220 रुपये का खरीदा जा रहा था, लेकिन आंधी के बाद आम ज्यादा पहुंचने से बीस किलो आम के बोरे की कीमत 110 रुपये हो गई है। कच्चे आम ज्यादा टूटने से नुकसान बढ़ रहा है। किसान वीर सिंह का कहना है कि बरसात से आम की फसल को काफी फायदा हुआ, लेकिन आंधी बहुत ही नुकसान दायक है। किसान मुकेश सैनी का कहना है कि ज्यादा आम टूटने से उसके खरीदार भी नहीं मिल पाते। औने-पौने दामों पर कच्चा आम खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन


बरसात बढ़ा रही आम की मिठास
हसनपुर। आंधी जहां आम के लिए घातक बनी हुई हैं। वहीं इस समय बरसात आम की फसल के लिए वरदान साबित हो रहा है। आम किसान चकौरी निवासी कोविंद्र सिंह चौहान का कहना है कि इस समय बरसात होने से आम में मिठास बढ़ जाती है। लेकिन ज्यादा आंधी चलना आम के लिए घातक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
लगातार तीन दिन आंधी से कच्चा आम ज्यादा टूटा है। पहले की मुकाबले तीन दिनों में कच्चा आम मंडी में अधिक पहुंच रहा है। ज्यादा आम पहुंचने से उसके दाम भी कम हुए हैं।

- सचिन शर्मा, मंडी समिति, हसनपुर।

वर्जन
बरसात से आम की मिठास बढ़ जाती है। इसका लाभ किसानों को होगा। लेकिन पिछले तीन दिन में आई आंधी से भारी मात्रा में आम झड़ गया है। मंडी में आवक बढ़ गई है। ऐसे में किसानों को फसल पकने पर जो लाभ होता वो कम होगा।
- चरन सिंह, जिला कृषि अधिकारी, अमरोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed