{"_id":"5e5d4ea58ebc3eeb2057b6ac","slug":"88-families-reject-vaccination-jpnagar-news-mbd3419272102","type":"story","status":"publish","title_hn":"88 परिवारों ने किया टीकाकरण से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
88 परिवारों ने किया टीकाकरण से इनकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। शहर के 88 ऐसे परिवार हैं जिन्होंने मिशन इंद्रधनुष में टीकाकरण से इनकार कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को इन लोगों ने बैरंग लौटा दिया है। एसीएमओ ने एसडीएम सदर को अवगत कराया है। एसडीएम सदर ने अमीनों को मोहल्लावार तैनात किया है। इसके लिए टीकाकरण की तिथि और समय तय किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चों का टीकाकरण करेगी।
सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत नवजात, बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराया जाना है ताकि वह बीमारी से बचे रहें, लेकिन शहर में 88 परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने टीकाकरण से इनकार कर दिया है। एसीएमओ ने सदर एसडीएम को पत्र लिखकर अवगत कराया है। इसके बाद एसडीएम सदर विवेक यादव ने अमीनों को तैनात किया है। उन्होंने अमीनों को मोहल्लेवार जिम्मेदारी दी है जो निर्धारित समय टीकाकरण स्थल पर मौजूद रहेंगे। डॉक्टर की टीम टीकाकरण करेगी।
यह है मोहल्लवार परिवार का ब्योरा
मोहल्ला परिवार
कुरैशी 16
पनवाड़ी 11
जाकिर नगर 10
बसावनगंज 10
तलवार शाह 10
शिवद्वारा 09
दानिशमंदान नई बस्ती 07
सराय कोहना 15
इन मोहल्लों में हो गया है टीकाकरण
शहर के चार मोहल्लों में टीकाकरण पूरा कर लिया गया है जिसमें तकिया मोती शाह में 18, बेेरियो वाला में 16, काली पगड़ी में 12 और लाल मस्जिद वार्ड में आठ परिवार शामिल है। समझाने के बाद इन लोगों ने टीकाकरण कराया है।
विज्ञापन
यह है इनकार का कारण, लाभ भी अनेक
टीकाकरण से बच्चे को बुखार आता है। हालांकि यह वैक्सीन की खूबी है। इससे कई तरह के दीर्घकालिक लाभ है। दरअसल वैक्सीन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। इसके चलते पहले दिन बुखार आता है। इसके चलते लोग टीकाकरण से इनकार कर रहे हैं।
टीकाकरण के लिए कई मोहल्ले के लोगों ने इनकार किया है। अमीनों को तैनात कर दिया गया है। निर्धारित तिथि और समय पर टीकाकरण में सहयोग करेंगे। - विवेक यादव, एसडीएम सदर