{"_id":"67aa64b43662a103670575ea","slug":"86-thousand-students-in-the-district-listened-to-the-prime-ministers-address-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-134039-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिले में 86 हजार विद्यार्थियों ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिले में 86 हजार विद्यार्थियों ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन
Tue, 11 Feb 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 11 Feb 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। बोर्ड परीक्षा से पहले परीक्षार्थियों का भय दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों को संबोधित किया। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का जिलेभर के स्कूलों में सीधा प्रसारण दिखाया गया, जहां करीब 86 हजार विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर साल परीक्षाओं से पहले परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण भी कराए गए थे। सोमवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी स्कूलों में दिखाया गया। इसको लेकर डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने सभी विद्यालयों को निर्देश जारी कर दिए थे।
प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का विशेष रूप से बुलाया गया था। राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज आदि में प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए बच्चे सुबह से ही उत्साहित थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अच्छा पोषण, योग, ध्यान और खेलकूद में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भी प्रेरित किया। एकाग्र मन से परीक्षा की तैयारी का मंत्र भी दिया। जीआईसी अमरोहा के प्रधानाचार्य ललित कुमार ने कहा कि संवाद कार्यक्रम परीक्षा के इस दौर में परीक्षार्थियों के लिए लाभकारी होगा।