फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   85 thousands farmers have not recived the sixth installment of samman nidhi

सम्मान निधि की छठ किस्त से वंचित है जनपद के 85 हजार किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
85 thousands farmers have not recived the sixth installment of samman  nidhi
अमरोहा। जनपद के 85 हजार किसानों को ‘किसान सम्मान निधि’ की छठी किस्त नहीं मिली है। परेशान अन्नदाता विभागीय दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। पात्रता श्रेणी वाले पचास हजार किसानों के बैंक खातों में गड़बड़ी है। जबकि 12 हजार किसानों को सरकार ने पहले से अपात्र घोषित कर रखा है। कृषि विभाग ने 20 हजार किसानों के आधार कार्ड की गड़बड़ी दुरुस्त कर डाटा शासन को भेजा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। इसके तहत किसानों को साल भर में छह हजार रुपये सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाते हैं। जनपद में करीब 2 लाख 76 हजार किसान हैं। इसमें 2 लाख 38 हजार पीएम किसान सम्मान निधि की पात्रता में आते हैं। सभी का कृषि विभाग में पंजीकरण है। कृषि विभाग ने सभी किसानों का डाटा शासन को भेजा था। इसमें 1 लाख 87 हजार 698 किसानों के खाते में सम्मान निधि की पहली किस्त पहुंची थी। अब तक छह किस्तें किसानों के खाते भेजी जा चुकी हैं। हालांकि, छठी किस्त 96 हजार 470 किसानों को ही जारी हुई है। यह धनराशि सरकार द्वारा सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी गई है। वहीं, करीब 85 हजार किसानों के डाटा में गड़बड़ी होने के कारण उन्हें छठी किस्त नहीं मिली है। कोरोना काल में सरकार ने वंचित सभी किसानों के धनराशि भेजने का फैसला लिया। इसके बाद कृषि विभाग के दफ्तर में गड़बड़ियों को दुरुस्त कर डाटा सरकारी की वेबसाइड पर अपलोड किया था। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि कुल 85 हजार किसानों को छठीं किस्त नहीं मिल है। इसमें 50 हजार किसान ऐसे हैं, जिनके खाते प्रथमा बैंक से जुड़े है और उनमें गड़बड़ी है। खाता संख्या शासन स्तर से ठीक होनी है। जबकि 12000 किसानों को सरकार ने सत्यापन के बाद से अपात्र घोषित कर दिया। । साथ ही 20 हजार किसानों के आधार कार्डों में गड़बड़ी थी, उनकी खामियां दूर कर डाटा शासन को भेज दिया गया है। जल्द इन वंचित किसानों के खाते में सम्मान निधि पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

अधिकारियों को नहीं पता कितने किसान हैं पात्र
अमरोहा। हैरानी इस बात की है कि विभागीय अफसरों को भी यह स्पष्ट नहीं है कि जिले के टोटल कितने किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पहली किस्त 1,87,698 तो छठी किस्त मात्र 96,470 किसानों को मिली थी। हाल में कितने किसानों को सम्मान निधि मिल रही है इसका सटीक आंकड़ा कृषि विभाग के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को मिली सम्मान निधि
प्रथम किस्त 1,87,698
दूसरी किस्त 1,54,792
तीसरी किस्त 66,714
चौथी किस्त 1,28,809
पांचवीं किस्त 1,09,186
छठीं किस्त 96,470
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed