फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   85.71 in Chotipura and 88.58 percent in Kubi

चोटीपुरा में 85.71 और कूबी में 88.58 फीसदी हुआ मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
85.71 in Chotipura and 88.58 percent in Kubi
जोया ब्लाक क्षेत्र के कूबी गांव में वोट डालवाने के बाद दिव्यांग राजपाल सिंह को गोद में उठाकर लाते - फोटो : JPNAGAR
जनपद में बृहस्पतिवार को पंचायत उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। प्रधान पद के लिए चोटीपुरा में 85.71 और कूबी में 88.58 फ़ीसदी मतदान हुआ। बूथों पर दिन भर मतदाता के आने का सिलसिला जारी रहा। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात रहा। कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटियों को सील कर जोया ब्लाक में बने स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। वहीं शुक्रवार को (आज) मतगणना होगी। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों को नया ग्राम प्रधान मिल जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जोया ब्लाक क्षेत्र के गांव चोटीपुरा और कूबी में ग्राम प्रधान के रिक्त पद पर उप चुनाव कराया गया। इससे पहले बुधवार की शाम को ही बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई थी। सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। इसके बाद दिनभर मतादाओं के वोट डालने के सिलसिला चलता रहा। मतदान को लेकर वोटरों में खासा उत्साह देखा गया। बुजुर्गों और दिव्यांगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम 5 बजे मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चुनावी मैदान में उतरे दस प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गईं। कूबी में मतदान प्रतिशत 88.58 रहा है। जबकि चोटीपुरा में 85.71 फीसदी मतदान हुआ है। दोनों गांवों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने पर मतपेटियों को सील कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जोया ब्लाक में बने स्ट्रांग रूम में जमा कराया गया। इसके साथ ही स्टांग रूम के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। डीएम बीके त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार (आज) को मतगणना कराई जाएगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed