फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   83 thousand stolen from assistant teacher's account

Amroha News: मैं तुम्हारा रिश्तेदार बोल रहा हूं.. और सहायक अध्यापक के खाते से उड़ा लिए 83 हजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
83 thousand stolen from assistant teacher's account
अमरोहा। मैं तुम्हारा रिश्तेदार बोल रहा हूं.. मैं तुम्हें रुपये भेज रहा हूं.. जब मैं कहूं तो तुम वापस डाल देना... इन अल्फाजों से झांसे में लेकर साइबर ठगों ने सहायक अध्यापिका के खाते से 83 हजार रुपये काट लिए। खाते से रुपयों की कटौती का संदेश मिलते ही शिक्षिका के होश उड़ गए। उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अमरोहा के गांव सिरसा मोहन में मनोज कुमार चीमा का परिवार रहता है। उनकी बेटी नीतिका नगर के कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। 25 जनवरी 2022 को उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई थी और बताया कि मैं तुम्हारा रिश्तेदार बोल रहा हूं। मुझे किसी व्यक्ति को 20 हजार रुपये देने हैं। इसलिए मैं तुम्हें भेज रहा हूं जब मैं तुमसे कहूं तो वापस डाल देना। शिक्षिका नीतिका फोन करने वाले व्यक्ति की मंशा को भांप नहीं सकी। तभी फोन करने वाले व्यक्ति ने शिक्षिका को एक लिंक भेजा और कहा कि चेक करो रुपये आए हैं या नहीं। शिक्षिका नीतिका ने लिंक पर क्लिक किया तो उनके खाते से 20 हजार रुपये कट गए। इसी तरह एक के बाद एक चार बार लिंक भेजा और कुल 83 हजार रुपये ठग लिए। कुछ देर बाद शिक्षिका के मोबाइल पर खाते से रुपये कटौती के संदेश मिले तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत ही बैंक जाकर खाते पर रोक लगवाई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की। करीब एक साल तक पुलिस और साइबर सेल की टीम मामले की छानबीन करती रही। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

साइबर अपराध होने पर शिकायत कैसे करें
अमरोहा। साइबर सेल प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि यदि आपके साथ किसी भी तरह का फ्रॉड होता है तो आप 1930 पर कॉल करके शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा https://cybercrime.gov.in/ पर जाकर लिखित शिकायत कर सकते हैं। इस साइट पर जाने के बाद होमपेज पर दिख रहे शिकायत दर्ज करें के बटन पर क्लिक करें। अन्य साइबर अपराध की रिपोर्ट करें, बटन पर क्लिक करें। नागरिक लॉगिन विकल्प चुनें और नाम, ईमेल और फोन नंबर जैसी जानकारी दें। अपने रजिस्टर्ड फोन नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करें, कैप्चा भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। अगले पेज पर, उस साइबर अपराध के बारे में जानकारी प्रदान करें जिसकी आप रिपोर्ट करना चाहते हैं। इस फॉर्म को चार भागो में विभाजित किया गया है। सामान्य जानकारी, पीड़ित जानकारी, साइबर अपराध की जानकारी और प्रीव्यू। प्रत्येक भाग में मांगी गई आवश्यक जानकारी दें। जानकारी को ठीक से देखने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। अब एक नए पेज पर क्राइम की पूरी जानकारी जैसे स्क्रीनशॉट, मोबाइल नंबर या अन्य फाइलें अपलोड करें और सेव एंड नेक्स्ट पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed