फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   शिक्षिका भाभी को पीटकर घर से निकाला

शिक्षिका भाभी को पीटकर घर से निकाला

Thu, 20 Sep 2018 12:31 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
शिक्षिका भाभी को पीटकर घर से निकाला
गजरौला। शहर के एक निजी पब्लिक स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका को उसके देवर ने पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह आए दिन उसे और उसके बच्चों को धमकाता है। आरोप है कि बुधवार शाम जब वह घर पहुंची तो उसे पीटकर और कपड़े फाड़कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

प्रीति रानी निवासी संत नगर हाईवे स्थित एक स्कूल में शिक्षिका है। तहरीर के मुताबिक बुधवार शाम साढ़े पांच बजे स्कूल से घर पहुंची तो घर पर उसका देवर उसके पति से लड़ रहा था। उसने टोका तो देवर उसे ही पीटने लगा। उसके कपड़े फाड़ दिए। खुद को बचाने में उसने देवर को धक्का दिया जिससे वह चोटिल हो गया। गुस्साए देवर ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। रेलवे ओवरब्रिज पर उसे किसी ने देखा तो स्कूल संचालकों को फोन किया। फटे हालत में उन्होंने मौके पर पहुंचकर उसके कपड़े आदि से ढककर थाने लेकर आए। यहां पुलिस को पूरी बात बताई। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। मुकदमा लिखा जा रहा है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed