{"_id":"5b94218d867a557ec524b97a","slug":"81536434573-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन दुकान का लिंटर गिरा, दो दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन दुकान का लिंटर गिरा, दो दबे
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। निर्माणाधीन दुकान का लिंटर भर भराकर गिर पड़ा। जिसके मलबे में लिंटर डाल रहे राजमिस्त्री और मजूदर दब गया। दूसरे मजदूूरों ने उन्हें तुरंत ही मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
शनिवार को बुध बाजार निवासी दीपक की दुकान का लिंटर डाला जा रहा था। लिंटर डालने का काम अंतिम चरण में था। तभी लिंटर भर भराकर गिर पड़ा। जिसके मलबे में राजमिस्त्री प्रेमप्रकाश निवासी खानपुर और मजदूर महेश निवासी कटाई दब गए। उस वक्त लिंटर डालने में आठ मजदूर लगे हुए थे, लेकिन बाकी मलबे में नहीं दबे। दूसरे मजदूरों ने दबे हुए दोनों लोगों को आनन फानन निकाल लिया और डाक्टर को दिखाया। हालांकि दोनों को हल्की चोटें ही आई। गनीमत रही कि मजदूरों ने मलबा हटाने में तत्परता दिखाई। वरना हादसा हो सकता था। लिंटर गिरने की आवाज सुनते ही आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक लिंटर डाल रहे मजदूर भी सहमे हुए दिखाई दिए।