{"_id":"5b902bad867a557ebc1939e7","slug":"81536175021-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ प्रभावित गांवों में जीवन दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ प्रभावित गांवों में जीवन दूभर
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। तहसील के खादर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में स्थिति पूर्व की भांति है। हालांकि जलस्तर थोड़ा सा कम तो हुआ है लेकिन सामान्य जिंदगी बेहद कठिन हो गई है। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था सबसे कठिन काम है। ग्रामीण अपनी जान पर खेलकर पशुओं के लिए जंगल से चारा ला रहे हैं। तटबंध बनने के बावजूद गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से ग्रामीण परेशान हैं। संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका हो गई है।
तहसील के गांव पपसरी खादर, देवीपुरा, रसूलपुर भांवर, मुकारमपुर, सीपीया फार्म, इब्राहीमपुर आदि बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। रसूलपुर गांव का अभी भी शेष भाग से संपर्क कटा हुआ है। वहां जाने के लिए ग्रामीणों को अभी भी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। पूरी फसल जलमग्न है। ग्रामीणों को पशुओं को चारा लाने के लिए कमर तक पानी में जाना पड़ रहा है। जहरीले जीव-जंतु का डर सता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि साल दर साल आने वाली बाढ़ के बचाव के लिए सरकार को ठोस उपाय करने होंगे। उपजिलाधिकारी संजय बंसल ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की पूरी नजर है। ग्रामीणों को हर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है।