{"_id":"5b465dc84f1c1bae288b5fda","slug":"81531338184-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती आबादी को देश की तरक्की के लिए बाधक बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती आबादी को देश की तरक्की के लिए बाधक बताया
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा (अमरोहा)। ब्राह्मण एकता मंच की बैठक में देश की बढ़ती जनसंख्या को राष्ट्र की तरक्की में बाधक बताते हुए सरकार से दो बच्चों का कानून लागू करने की मांग की गई। नागरिकों से भी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए इस अहम समस्या से निपटने के लिए स्वयं नियंत्रण की अपील की गई।
परशुराम भवन पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि देश की बढ़ती आबादी के सापेक्ष में प्राकृतिक संसाधन कम पड़ने लगे हैं। वक्ताओं ने कहा कि इस मामले में सब कुछ सरकार पर नहीं छोड़ा जा सकता है। कानून बनाना आखिरी उपाय है। प्रत्येक व्यक्ति को देशहित में कदम उठाने चाहिए। बैठक में जल संरक्षण व वृक्षारोपण पर जोर दिया गया। इस संबंध में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में एसपी गांधी, शलभ भारद्वाज, संजय शर्मा, दीपक शर्मा, विकास शर्मा, राजीव शर्मा, सतेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।