फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   80 thousand rupees were swindled by selling the bike taken on loan

Amroha News: लोन पर ली बाइक बेचकर 80 हजार रुपये हड़प लिए

Sat, 19 Apr 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 19 Apr 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
80 thousand rupees were swindled by selling the bike taken on loan
अमरोहा। पिता-पुत्र ने लोन पर बाइक लेकर किसान को 80 हजार रुपये में बेच दी। जबकि, बाइक पर 50 हजार का लोन बकाया था। कुछ समय बाद किसान से फाइनेंस वालों ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पिता-पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर फैजगंज निवासी कासिम ने बताया कि साल 2023 में उनके पास संभल जिले के एचोड़ा कम्बोह थानाक्षेत्र के ईसापुर मुंडा गांव निवासी आकाश कुमार आया था। आकाश ने अपनी बाइक बेचने की बात कही थी, जो उसके पिता महिपाल सिंह के नाम दर्ज थी।
विज्ञापन

पिता-पुत्र ने बाइक पर किसी भी तरह का लोन नहीं होने का दावा किया था। सौदा तय होने पर कासिम ने बाइक 80 हजार रुपये में खरीद ली थी। उसने 48 हजार रुपये पेटीएम व 32 हजार नकद दिए थे। करीब एक साल बाद कासिम किसी काम से अमरोहा आए तो यहां फाइनेंस वालों ने बाइक छीन ली। उन्होंने बाइक पर 50 हजार रुपये की किस्त बकाया होने की बात कही। कासिम का आरोप है कि आकाश व उसके पिता महिपाल सिंह ने जो आरसी दी थी उसे पर लोन अंकित नहीं था। उन्होंने फर्जी आरसी तैयार कराकर धोखाधड़ी की है। मामले में कार्रवाई न होने पर कासिम ने कोर्ट की शरण ली। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर आकाश कुमार और महिपाल के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed