{"_id":"61f83fd2d55d1b282435eff5","slug":"80-people-including-12-elderly-people-found-positive-in-old-age-home-jpnagar-news-mbd4175939130","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धाश्रम में 12 बुजुर्गों समेत 80 लोग और मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धाश्रम में 12 बुजुर्गों समेत 80 लोग और मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों की लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण जोया क्षेत्र स्थित वृद्धाश्रम तक पहुंच गया है। यहां बारह बुजुर्ग संक्रमित मिले हैं। जबकि रविवार रात आरटीपीसीआर लैब से आई जांच रिपोर्ट में 75 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 5 लोग एंटीजन में पॉजिटिव मिले है। संक्रमितों में फैक्टरी कर्मचारी, पुलिस कर्मी, पांच किशोर, 26 महिलाएं शामिल हैं। 80 केस और सामने आने के बाद इस लहर में मिले संक्रमितों की संखया 2509 हो गई है। अच्छी खबर यह है कि 65 लोग और स्वस्थ हो गए हैं।
सीएमओ डॉ.संजय अग्रवाल ने बताया कि 28 से 30 जनवरी तक के आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट रविवार की रात आई थी। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज अमरोहा ब्लाक क्षेत्र में 24, जोया 13, गजरौला में 10, हसनपुर में 15, धनौरा में 12 और रहरा में 6 लोग पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में गजरौला में दो फैक्टरी कर्मचारी, पुलिस, जोया स्थित एक वृद्धाश्रम में 12 बुजुर्ग, पांच किशोर, 26 महिलाएं और चालीस से 90 साल तक के 21 लोग शामिल हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 2509 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 1036 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 440 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जबकि 593 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि सोमवार को 65 लोग और स्वस्थ हो गए हैं। अब जिले में कुल 507 केस एक्टिव चल रहे हैं।