{"_id":"60d6326e8ebc3e356970f393","slug":"7892-persons-taken-corona-vaccine-jpnagar-news-mbd3935439143","type":"story","status":"publish","title_hn":"7292 ने लगवाया कोरोना बचाव का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7292 ने लगवाया कोरोना बचाव का टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। टीकाकरण के चलते शुक्रवार को जनपद के 97 बूथों पर टीकाकरण हुआ। कुल 7292 लोगों ने कोरोना बचाव का टीका लगवाया। शहरी और ग्रामीण सीएचसी और पीएसची के अलावा 35 गांवों में कैम्प लगाकर वैक्सीनेशन किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवा सादात, मुन्नी देवी हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा और जिला अस्पताल में टीबी क्लीनिक और 35 गांव में 97 बूथों पर टीकाकरण कराया गया। सभी बूथों पर 7292 व्यक्तियों ने कोविड बचाव का टीका लगवाया है। कोरोना महामारी से निपटने के लिए देश के हर निवासी को वैक्सीन लेना बेहद जरूरी है। कोरोना मुक्त देश तभी बनेगा, जब हर गांव और जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त हो जाए। इस मुहिम में आम जनता का सहयोग अपेक्षित है। कोविड से बचाने के लिए चल रहा टीकाकरण सुरक्षित एवं प्रभावी है। इसलिए सभी जिलावासी टीका जरूर लगवाए। उन्होंने कहा लोगों की सहूलियत के लिए गांवो में टीकाकरण किया जा रहा है। लोगों को अब वैक्सीन लेने की सुविधा उनके घर तक उपलब्ध हो रही है।