{"_id":"5c59e77abdec22736c04c6a6","slug":"71549395834-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरी गौशाला में आवारा पशु छोड़ने पहुंची टीम को घेरा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरी गौशाला में आवारा पशु छोड़ने पहुंची टीम को घेरा, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। ब्लाक क्षेत्र के गांव मझोला में निर्माणाधीन गौशाला में आवारा पशु छोड़ने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया और हंगामा किया। ग्रामीणों के विरोध के चलते पशु चिकित्सा विभाग की टीम बैरंग लौट आई। गांव मझौला में निर्माणाधीन गौशाला को बीडीओ ने कागजों में पूरा दिखा दिया है। पशु चिकित्सा विभाग की टीम का आरोप है कि वे डीएम के आदेश पर गौशाला में आवारा पशु छोड़ने के लिए पहुंचे थे।
शासन के निर्देश पर सभी ब्लाकों क्षेत्रों आवारा घूमने वाले गौवंशों के लिए गौशालाओं का निर्माण हो रहा है। गजरौला ब्लाक के गांव मझोला में गौशाला बनाई जा रही है। अभी तक गौशाला स्थल की तार-बाड़ का ही काम हुआ है। मंगलवार की देरशाम पशु चिकित्सा विभाग की टीम दो जुगाड़ों में करीब आठ गोवंशों को लेकर गौशाला में छोड़ने के लिए पहुंच गई। टीम को देखकर मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में पशुओं के रहने व खाने-पीने की व्यवस्था तो दूर की बात, अभी तक निर्माण भी पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में आवारा पशु गौशाला में कैसे रहेंगे। टीम ने डीएम का आदेश दिखाया, तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों के तेवर देखकर टीम पशुओं को वापस नंगला माफी की गौशाला में छोड़ने के लिए ले गई। इस संबंध में बीडीओ गजरौला रागिनी सक्सेना से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
डीएम के आदेश पर आवारा पशुओं को पकड़ गौशाला में छोड़ने के लिए टीम भेजी गई थी। उन्हें बताया गया था कि गौशाला का निर्माण हो गया है। लेकिन मौके पर गौशाला अधूरी मिली है। अब आवारा पशुओं को दूसरी गौशाला में छोड़ने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
ओमवीर सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी गजरौला।