{"_id":"5b7f07d842c7924633077280","slug":"71535051736-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों के कानून को बिल लाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चों के कानून को बिल लाए सरकार
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘दो बच्चों के कानून के लिए संसद में बिल लाएं’
मंडी धनौरा। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने सरकार से मांग की है कि दो बच्चों के कानून के लिए संसद में बिल लाएं। उन्होंने कहा कि सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए अन्यथा इसके गंभीर परिणाम होंगे। वह क्षेत्र के गांव सुनगढ़, कैसरा, झुझैला चक, लिसड़ी खुर्द, ततारपुर आदि में जनसंपर्क कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश की बढ़ती आबादी अब राष्ट्र पर बोझ बनती जा रही है। यदि समय रहते हुए इस पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर परिणाम भोगने होंगे। फाउंडेशन दो बच्चों का कानून बनाने की मांग को लेकर दो साल से लगातार सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहा है। पिछले दिनों इस संबंध में राष्ट्रपति को भी ज्ञापन सौंपा जा चुका है। देश के सवा सौ सांसद उनकी मांग का समर्थन कर चुके हैं। उन्होंने आगामी 16 सितंबर को नगर के रामलीला मैदान पर किए जाने वाले धरना-प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की। इसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व साक्षी महाराज भी शामिल होंगे। इस अवसर पर ममता सहगल, धर्मेंद्र धामा, सर्वेश शर्मा, बलराम सैनी, अंकुश गुप्ता आदि मौजूद रहे।