फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ढबारसी के मोबाइल टॉवरों को मिली क्लीन चिट

ढबारसी के मोबाइल टॉवरों को मिली क्लीन चिट

Thu, 12 Jul 2018 01:10 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
ढबारसी के मोबाइल टॉवरों को मिली क्लीन चिट
गजरौला/ढबारसी। दूरसंचार विभाग के अधिकारियों की टीम ने ढबारसी में लगे मोबाइल टॉवरों को क्लीन चिट दे दी है। रिपोर्ट में टॉवर से रेडिएशन का निकलना नहीं पाया गया। दरअसल ढबारसी में कैंसर से करीब पचास मौत हो चुकी है। वहीं आधा दर्जन लोग अभी भी कैंसर से जूझ रहे हैं। गांव वालों को टॉवर से निकलने वाले रेडिएशन और दूषित पानी से कैंसर होने की आशंका है।
विज्ञापन

ढबारसी मे कैंसर से हो रही मौत को लेकर गौरव भाटी ने प्रधानमंत्री को लिखा। जिस पर पीएमओ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ दूरसंचार विभाग के अधिकारियों को जांच करने के आदेश जारी किए। छह जून को पीएम को भेजे गए पत्र में आशंका जताई थी कि मोबाइल टावर से निकलने वाली रेडिएशन (तरंगो) के कारण लोग कैंसर की चपेट में आ रहे हैं। टीम को पंद्रह दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए थे। अब अधिकारियों ने अपनी जांच में मोबाइल टॉवर से रेडिएशन के निकलने को लेकर इनकार कर दिया। वहीं मोबाइल टॉवरों को क्लीन चिट देते हुए गांव वालों की आशंकाओं को खारिज कर दिया। गौरतलब है कि ढबारसी में अब तक पचास मौत कैंसर की वजह से हो चुकी है। दो साल पहले कैंसर से मौतों का सिलसिला शुरु हुआ था। पिछले छह महीनों में यह तेज हो गया। फिलहाल आधा दर्जन लोग अभी भी कैंसर से जूझ रहे हैं। इसके अलावा दूसरे लोगों में भी कैंसर का डर बना हुआ है।
विज्ञापन


900 टीडीएस का पानी पी रहे लोग
ढबारसी का पानी इस कदर दूषित हो चुका है कि पीने लायक नहीं बचा। कुछ महीने पहले गांव के सरकारी हैंडपंपों के पानी की जांच हुई थी। जिसमें पानी में टीडीएस की मात्रा नौ सौ पाई गई। अफसरों ने पानी दूषित देख हैंडपंपों पर लाल निशान लगवा दिए थे। इसके बाद भी साफ पानी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। जिसके चलते लोगों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरती की कोख में डाल रहे मल
कुछ ग्रामीणों की मानें तो ढबारसी में काफी शौचालय ऐसे हैं, जिनका मल बोरिंग के माध्यम से तीस से चालीस फीट नीचे धरती में डाला जा रहा है। जानकारों के अनुसार तीस से चालीस फीट नीचे मल डालना भूजल के लिए बेहद खतरनाक है। इससे पानी दूषित होता है। वहीं भूजल में टीडीएस की मात्रा बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed