फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   राशन का गेहूं पकड़ा गया

राशन का गेहूं पकड़ा गया

Sat, 24 Mar 2018 02:03 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
राशन का गेहूं पकड़ा गया
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन

बछरायूं/ अमरोहा। तहसील क्षेत्र के गांव लखमिया में कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा राशन का गेहूं शिकायत मिलने पर पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्राली जब्त कर थाने में खड़ी कर ली है। पूर्ति निरीक्षक मामले की जांच कर रहे हैं। गेहूं सार्वजनिक वितरण प्रणाली का बताया जा रहा है। पुलिस ने गेहूं ले जा रहे एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है।
गुरुवार की रात लखमिया गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के ही राशन डीलर ने पात्र गृहस्थी योजना का गेहूं कालाबाजारी के लिए बेच दिया है। खरीदार गेहूं को ट्रैक्टर में लाद कर ले जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस गेहूं से लदे ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ कर थाने ले आई। ट्राली में लगभग 20 क्विंटल गेहूं भरा हुआ था।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पूर्ति निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव ने थाने जाकर पकड़े गए गेहूं का निरीक्षण किया। वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक संजीव बालियान का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पूर्ति निरीक्षक का फोन बंद होने की वजह से उनका पक्ष नहीं मिल पाया है। वहीं, उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि डीलर अमरपाल सिंह, ट्रैक्टर स्वामी और चालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पूर्ति निरीक्षक की ओर से तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed