फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   भाद्रपद अमावस्या पर स्नान कल, ब्रजघाट हाइवे पर लग सकता है जाम

भाद्रपद अमावस्या पर स्नान कल, ब्रजघाट हाइवे पर लग सकता है जाम

Sun, 20 Aug 2017 02:09 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
भाद्रपद अमावस्या पर स्नान कल, ब्रजघाट हाइवे पर लग सकता है जाम
सोमवती अमावस्या कल, स्नान के चलते लग सकता है जाम
विज्ञापन


ब्रजघाट पर गंगा में स्नान के लिए जुटेंगे श्रद्धालु, सोमवती अमावस्या का है विशेष महत्व

अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
भाद्रपद अमावस्या के पावन अवसर पर सोमवार को ब्रजघाट व तिगरी गंगा धाम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इस बार अमावस्या सोमवार को पड़ने के कारण सोमवती अमावस्या है। ऐसे में जाम से निजात के लिए रविवार शाम से ही हाईवे के कटों को बंद कर दिया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहेगा।

भाद्रपद अमावस्या पर हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु ब्रजघाट गंगा में स्नान करते हैं। इसके लिए दिल्ली, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, संभल, धनौरा, हसनपुर सहित पश्चिमी यूपी के दूरस्थ जनपदों से श्रद्धालुओं का आवागमन रविवार शाम से ही शुरू हो जाएगा। भाद्रपद अमावस्या पर ब्रजघाट और तिगरी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की आमद बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। श्रद्धालुओं की आमद बढ़ने से एनएच-24 और तिगरी मार्ग पर जाम लगने की भी आशंका है। हालांकि एनएच-24 पर जाम के झाम से निपटने के लिए गढ़मुक्तेश्वर पुलिस और गजरौला पुलिस ने पर्याप्त बंदोबस्त किए हैं। ब्रजघाट गंगापुल पर वाहनों का जमावड़ा ना लग सके। इसके लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। गंगा में स्नान करने वाले श्रद्घालुओं की सुरक्षा के लिए भी सादे कपड़ों में पुलिस मौजूद रहेगी। धनौरा सीओ अजय कुमार ने बताया कि रविवार शाम से ही हाईवे के कटों को बंद करा दिया जाएगा। ब्रजघाट पुल पर वाहनों का जमावड़ा नहीं लगने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed