फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   दस सेमी घटा जलस्तर, ओसीता जग्देपुर के खेतों में पानी बरकरार

दस सेमी घटा जलस्तर, ओसीता जग्देपुर के खेतों में पानी बरकरार

Sat, 22 Jul 2017 02:34 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
दस सेमी घटा जलस्तर, ओसीता जग्देपुर के खेतों में पानी बरकरार
शुक्रवार को 78 हजार क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
गंगा का जलस्तर शुक्रवार को दस सेमी घट गया। इससे किसानों को राहत जरूर मिली होगी, लेकिन ओसीता जग्देपुर के खेतों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। खेतों से चारा लाने में किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हरिद्वार व बिजनौर डैम से गंगा में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। शुक्रवार को 78 हजार क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया।

ओसीता जग्देपुर के जंगल में बोई गईं करीब एक हजार बीघा से ज्यादा क्षेत्रफल में लहलहा रही फसलों में बाढ़ का पानी पिछले दस से भरा हुआ है। जिससे फसलों का नष्ट होने का खतरा लगातार मंडरा रहा है। इसके अलावा किसानों को खेत से चारा लाने आदि में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र के किसानों में बाढ़ को लेकर लगातार दहशत बनी हुई है। अन्नदाता बैचेन हैं कि यदि बाढ़ आई तो फसलों का क्या होगा। शुक्रवार को भी डैम से करीब 78 हजार पानी गंगा में छोड़ा गया। इसका असर शनिवार को देखा जा सकता है। गुरुवार को ब्रजघाट में 200.30 व तिगरी में 200.50 गेज मीटर जलस्तर दर्ज किया गया था। शुक्रवार को दस सेमी की कमी होने पर यह ब्रजघाट में 200.20 व तिगरी में 200.40 गेज मीटर दर्ज किया गया। जबकि खतरे का निशान ब्रजघाट में 201.9 गेज मीटर और तिगरी में 202.5 गेज मीटर से गंगा ज्यादा नीचे नहीं बची है। प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए लगातार तटबंधन का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन


गंगा के जलस्तर में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इससे लगातार डैम से पानी छोड़ा जा रहा है। अभी गंगा का जलस्तर और भी बढ़ने की पूरी आशंका है।
- प्रदीप कुमार, जेई, बाढ़ चौकी तिगरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed