फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   71 more including five health workers found corona positive

पांच स्वास्थ्य कर्मियों समेत 71 और मिले कोरोना पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
71 more including five health workers found corona positive
जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप थम नहीं रहा है। शुक्रवार रात आरटीपीसीआर लैब से आई जांच रिपोर्ट में 53 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 17 लोग एंटीजन और ट्रूनेट की जांच में एक पॉजिटिव मिला है। संक्रमितों में पांच स्वास्थ्य कर्मी, सात किशोर, 22 महिलाएं शामिल हैं। 71 केस और सामने आने के बाद इस लहर में मिले संक्रमितों की संख्या 2187 हो गई है। वहीं शनिवार को 161 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि 27 से 28 जनवरी तक के आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट शुक्रवार की रात आई थी। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज अमरोहा ब्लाक क्षेत्र में 33, जोया 8, धनौरा में 18, रहरा में एक और तीन मरीज गैर जनपद में पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में पांच स्वास्थ्य कर्मी, जोया के वृद्धाश्रम में चार महिलाओं समेत पांच लोग, सात किशोर, 33महिलाएं और चालीस से 90 साल तक के 13 लोग शामिल हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 2187 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 922 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 362 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जबकि 557 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि शनिवार को 161 लोग और स्वस्थ्य हो गए हैं। अब जिले में कुल 451 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed