फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   708 persons caccinized including dm and sp

डीएम और एसपी समेत 708 ने लगवाया कोरोना बचाव का टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
708 persons caccinized including dm and sp
अमरोहा। टीकाकरण के दूसरे चरण के पहले दिन पंजीकृत 877 में से डीएम उमेश मिश्रा और एसपी सुनीति सहित 708 फ्रंट लाइन वर्कर्स और स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना बचाव का टीका लगवाया है जबकि 169 लोग छूट गए हैं। अब छूटे और नए फ्रंट लाइन वर्करों को 11 और 12 फरवरी को टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा 16 जनवरी को टीका लगवाने वाले 371 स्वास्थ्य कर्मियों को पंद्रह फरवरी को दूसरी डोज लगेगी। टीकाकरण के दौरान बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। टीकाकरण के दौरान तमाम बूथों पर स्वास्थ्य अधिकारी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि टीकाकरण के दूसरे चरण में शुक्रवार को पुलिस, प्रशासनिक और स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना बचाव का टीका लगाया गया है। एसपी सुनीति ने टीबी क्लीनिक में पहुंचकर सबसे पहला टीका लगवाया। इसके बाद जिला अस्पताल के बूथ पर डीएम उमेश मिश्रा ने कोरोना बचाव का टीका लगवाया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने टीकाकरण का रिपोर्ट कार्ड दिखाकर खुशी जाहिर की। बाद में एएसपी अजय प्रताप सिंह इंस्पेक्टर सतीश कुमार और मीडिया सेल से एसआई धर्मेंद्र सिंह समेत 209 पुलिस कर्मियों ने टीका लगवाया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग में एसीएमओ डॉ राजकुमार, जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सुखदेव ने भी टीका लगवाया हे। टीका लगवाने के बाद सभी ने आधा घंटा बूथ पर ही गुजारा। इस दौरान डीएम ने अधीनस्थों के साथ बूथों पर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करने की सख्त हिदायत दी। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को नौ बूथों पर 300 पुलिस कर्मियों में से 209 ने टीका लगवाया है। जबकि प्रशासन में 110 में 81 ने और स्वास्थ्य विभाग में 467 में से 418 ने कोरोना बचाव का टीका लगवाया है। टीका लगवाने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारी बिल्कुल स्वस्थ हैं। अब ग्यारह और बारह फरवरी को पंजीकृत फ्रंट लाइन वर्कर्स में 30-30 प्रतिशत को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed