फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   690 patients of eye flu found in one day, scope of infection increasing rapidly

Amroha News: एक दिन में मिले आई फ्लू के 690 मरीज, तेजी से बढ़ रहा संक्रमण का दायरा

Wed, 02 Aug 2023 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 02 Aug 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
690 patients of eye flu found in one day, scope of infection increasing rapidly
अमरोहा। मौसम में बढ़ रही उमस और गर्मी से आंखों के मरीजाें की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बुरी तरह फैल रहे संक्रमण का ही असर है कि मंगलवार को एक ही दिन जिले भर में 690 मरीज आई फ्लू से संक्रमित मिले। तेजी बढ़ रही बीमारी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। डॉक्टर लोगों से बीमारी से बचाव के उपाय बता रहे हैं। उधर, स्कूलों में भी इसे लेकर सावधानी बरती जा रही है। संक्रमित बच्चों को घर वापस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

आई फ्लू का प्रकोप तेजी के साथ पैर पसार रहा है। मरीजों के संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। हर वर्ग के लोग आई फ्लू से पीड़ित नजर आ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में रोजाना बड़ी संख्या में आई फ्लू से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। अमरोहा जिला अस्पताल के अलावा हसनपुर व गजरौला की सीएचसी में आंखों के संक्रमण मरीज बड़ी संख्या में पहुंचे। जिला अस्पताल में 290, हसनपुर सीएचसी में 100 व गजरौला में 300 मरीज आई फ्लू से संक्रमित मिले। लगातार बढ़ रहे संक्रमण से स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। अस्पताल आने वाले मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. एके गौतम ने बताया कि संक्रमण तेजी से फैल रहा है।सावधानी बरतने की जरूरत है। संक्रमण होने पर चिकित्सक से परामर्श लें और उनकी लिखी दवाइयों का प्रयोग करें। मौसम के बदलने एवं हवा में नमी के कारण यह रोग पनपता है। उनका कहना है कि इससे घबराने की जरूरत नही है।
विज्ञापन


स्कूलों में बरती जा रही सावधानी
आई फ्लू के संक्रमण को देखते हुए स्कूलों में सावधानी बरती जा रही है। देखा जा रहा है कि बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। जिन बच्चों को थोड़ी भी परेशानी हो रही है। उन्हें विद्यालय प्रबंधन द्वारा घर भेजा जा रहा है। इसका मकसद यह है कि दूसरा बच्चा संक्रमित न हो। वहीं, बच्चों को स्कूल में चश्मा पहनकर आने के लिए कहा जा रहा है। डॉक्टर एके गौतम का कहना है अभिभावकों को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। आई फ्लू से पीड़ित बच्चों को स्कूल न भेजें। संक्रमण फैलने पर बच्चों को आंखें न मसलने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल स्टाेर पर भी दवाई का टोटा
आई फ्लू का प्रकोप बढ़ने से निजी मेडिकल स्टाेर पर दवाइयों का टोटा होना शुरू हो गया। कुछ कंपनी की दवाइयां मेडिकल स्टोर पर शॉर्ट होना शुरू हो गई हैं। जिससे दवाई लेने के लिए पहुंच रहे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। हसनपुर में जितेंद्र कुमार एवं हरिओम समेत तमाम लोगों को मेडिकल स्टोर से दवाई नहीं मिल सकी। हसनपुर स्थित मेडिकल स्टोर संचालक बबलू का कहना है कि अचानक मांग बढ़ने से कुछ दवाई कंपनी से ही शाॅर्ट चल रही हैं।


आई फ्लू का प्रकोप तेजी के साथ बढ़ने से अचानक दवाइयों की मांग में साठ प्रतिशत तक की तेजी आई है। कुछ कंपनियों की दवाइयां शॉर्ट हैं। जो दवाइयां उपलब्ध हैं, वह मरीजों को दी जा रही है। इब्राहीम मंसूरी, जिलाध्यक्ष, अमरोहा कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed