फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   69 houses illegally built on graveyard land will have to be vacated.

Amroha News: कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए 69 मकान खाली करने होंगे

Sun, 05 Jul 2026 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 05 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
69 houses illegally built on graveyard land will have to be vacated.
बछरायूं। कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए 69 मकानों को कब्जेदारों को खाली करना होगा। तहसील प्रशासन मकान बनाने वालों को नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

सरकारी अभिलेखों में कस्बे में मोहल्ला शेखजादगान में स्थित गाटा संख्या 412, 414 व 415 कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है। आरोप है कि कब्रिस्तान की भूमि पर तमाम लोगों ने कब्जे कर वहां पक्के मकान बना लिए। इस मामले की शिकायत मोहल्ले के ही मरगूब कुरैशी व मोइनउददीन ने समाधान दिवस में की थी।
विज्ञापन

समाधान दिवस में हुई शिकायत की जांच नायब तहसीलदार द्वारा की गई थी। जांच में प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाई गई थी। मामला शहरी क्षेत्र का होने की वजह से कार्रवाई के लिए तहसील प्रशासन की ओर से नगर पालिका को लिखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं ने कार्रवाई नहीं होने पर इसकी शिकायत आयुक्त से की। मंडलायुक्त ने इस मामले में कार्रवाई के लिए नगर पालिका व तहसील प्रशासन को निर्देशित किया। इसके बाद हरकत में आए

पालिका प्रशासन ने कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा कर वहां 69 मकान बनाने की रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय को प्रेषित कर दी। पालिका की रिपोर्ट के अनुसार गाटा संख्या 412 पर 38 व गाटा संख्या 415 पर 31 लोगों ने अपने पक्के मकान बना लिए। जबकि गाटा संख्या 414 खाली है। एसडीए शैलेश दुबे ने बताया कि नगर पालिका से रिपोर्ट प्राप्त हुई है। कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा कर मकान बनाने वालों को नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed