{"_id":"582b541c4f1c1bd53b8fefe0","slug":"675-family-leave-the-gas-subsidy-in-hasanpur-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसनपुर में 675 दिलदार छोड़ी गैस सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसनपुर में 675 दिलदार छोड़ी गैस सब्सिडी
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर साढ़े पांच रुपये रुपये सस्ता हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर में देश और जरूरतमंदों के लिए अपने छोटे से लाभ को छोड़ने के लिए हसनपुर के 675 परिवारों ने बड़ा दिल दिखाया है। वे गैस सब्सिडी छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान से जुड़ गए हैं। ऐसे दिलदारों को प्रधानमंत्री की ओर से प्रशस्ति पत्र भेजकर सम्मानित किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 मार्च 2015 को देश के नाम अपने संबोधन में देशवासियों से स्वेच्छा से गैस सब्सिडी त्यागने का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि, क्यों न हम रसोई गैस पर मिलने वाले अनुदान (सब्सिडी) का त्याग करें और गरीब परिवारों में मिट्टी के चूल्हे को हटाकर उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर पहुंचाने के दिशा में भागीदार बनें।
जिम्मेदार नागरिक होने के नाते प्रधानमंत्री के इस अनुरोध पर देश के एक करोड़ से ज्यादा परिवारों ने स्वेच्छा से रसोई गैस की सब्सिडी छोड़ दी है। स्वेच्छा से गैस सब्सिडी छोड़ने वालों में हसनपुर के 675 परिवार भी भागीदार बने हैं।
विज्ञापन
स्वेच्छा से गैस सब्सिडी छोड़ने वाले परिवारों को प्रधानमंत्री की ओर से सम्मानित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री की ओर से भेजे गए धन्यवाद नाम से प्रशस्ति पत्र में गैस सब्सिडी छोड़ने वाले परिवार के मुखिया को देश हित में अभियान से जुड़ने के लिए धन्यवाद दिया गया है। गैस एजेंसी संचालकों की ओर से घर-घर पहुंचकर सब्सिडी छोड़ने वाले परिवारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है।