फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   65-year-old Chhote from Sambhal returned with the 14th Kanwad from Haridwar

Amroha News: हरिद्वार से 14वीं कांवड़ लेकर लौटे संभल के 65 वर्षीय छोटे

Mon, 24 Feb 2025 12:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 24 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
65-year-old Chhote from Sambhal returned with the 14th Kanwad from Haridwar
अमरोहा।
विज्ञापन

संभल के 65 वर्षीय छोटे सिंह 14वीं कांवड़ में हरिद्वार से जल भरकर गंतव्य के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी की शाम तक घर पहुंचकर 26 को जलाभिषेक करेंगे। करीब 165 किलोमीटर का सफर पूरा कर लिया है। अभी 60 किलोमीटर का सफर और पूरा करना है।
हरिद्वार से 14वीं कांवड़ लेकर अमरोहा पहुंचे संभल जिले के शेरूआ गांव निवासी 65 वर्षीय छोटे सिंह को पारिवारिक कलह के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा था। उन्होंने बताया कि एक दिन अचानक एक साधु घर पहुंचे तो उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई। साधु ने कहा कि जिन समस्याओं से तुम जूझ रहे हो। भोलेनाथ उन समस्याओं का निस्तारण कर देंगे। फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि पर कांवड़ लाकर भगवान का जलाभिषेक करो, इसके बाद चमत्कार होगा। छोटे सिंह तभी से हर साल कांवड़ लेकर भगवान भोलेशंकर का जलाभिषेक करते हैं। उन्होंने बताया कि सन 2012 से वह लगातार हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले तीन साल से पूरा परिवार हरिद्वार से ला रहा है कांवड़
मंडी धनौरा।
लाेग अपनी मन्नत पूरी होने पर या मन्नत मांगने पर तीर्थयात्रा करते हैं, लेकिन बुलंदशहर के पहासू कस्बे के सौरभ कुमार सिर्फ भक्तिभाव में अपने पूरे परिवार के साथ पिछले तीन साल से पैदल कांवड़ ला रहे हैं। कावंड़ यात्रा में उनके साथ उनके दो छोटे पुत्र व पुत्री भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ जादौन रविवार को अपने पूरे परिवार के साथ कांवड़ लेकर नगर के भीतर से गुजरे। दो छोटे बच्चों के कंधे पर कांवड़ देखकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई। बातचीत में सौरभ जादौन ने बताया कि वह अपनी बहन रेशू, पत्नी सुनीता, दो पुत्र प्रतीक व लव और पुत्री कनिष्का के साथ पैदल ही कांवड़ लेकर आ रहे हैं। प्रतीक (9) का है, जबकि लव (8) है। सौरभ की बहन रेशू ने बताया कि उनका पूरा परिवार भगवान महादेव का भक्त है। पिछले तीन साल से पूरा परिवार पैदल ही कांवड़ लाता है। कोई मनोकामना पूरी होने पर कांवड़ लाने के बारे में पूछने पर सौरभ बताते हैं कि वह सिर्फ आस्था व भक्ति की वजह से हर साल कांवड़ ला रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed