फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   622 lawsuits filed against 2519 people in lockdown violation will be returned

कोविड-19 और लॉकडाउन उल्लंघन में जिले के 2519 लोगों पर दर्ज 622 मुकदमे होंगे वापस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
622 lawsuits filed against 2519 people in lockdown violation will be returned
अमरोहा। कोविड-19 और लॉकडाउन के नियम तोड़ने के आरोप में जिलेभर के 2519 लोगों पर दर्ज 622 मुकदमे अब वापस होंगे। योगी सरकार ने इसका फैसला लिया है। स्थानीय अफसरों को शासनादेश का इंतजार है। 22 मार्च से अब तक कुल 622 मुकदमे दर्ज हुए थे। आदेश मिलते ही मुकदमा खत्म करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

ग्यारह मार्च को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना को वैश्विक महामारी घोषित कर दिया था। इसके अगले दिन अगले ही दिन 12 मार्च को भारत में कोरोना संक्रमण से पहली मौत की पुष्टि हुई। वहीं, अमरोहा में पहला केस 13 मार्च को दुबई से लौटा संक्रमित युवक के रूप में सामने आया था। कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 22 मार्च 2020 को पहला संपूर्ण लॉकडाउन घोषित किया था। दो गज की दूरी...मास्क है जरूरी मुहिम के साथ लोगों को घरों में कैद रहने की हिदायत दी गई थी। पूरे लॉकडाउन में केवल पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, नगर पालिका कर्मचारियों ने कोरोना योद्धा बनकर मोर्चा संभाला था। हालांकि मेडिकल या जरूरी घरेलू सामानों की दुकान मालिकों या उनके वर्कर्स को प्रतिष्ठान तक पहुंचने की अनुमति दी गई थी। लोगों को महामारी बचाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बरती थी। बेवजह घरों से निकलने या भीड़ लगाकर डब्ल्यूएचओ और सरकार की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों की गिरफ्तारी की गई। उनके खिलाफ कोविड-19 संक्रमण फैलाने और लॉकडाउन के उल्लंघन के की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। जिलेभर के 11 थानों में 22 मार्च 2020 से लेकर 13 फरवरी तक 622 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसमें 2519 लोग आरोपी बनाए गए थे। जबकि 2458 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। लेकिन शनिवार को सूबे की योगी सरकार ने कोविड-19 और लॉकडाउन तोड़ने के मामलों में व्यापारियों और अन्य लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने का फैसला लिया है। एएसपी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस संबंध में देर शाम तक कोई शासनादेश नहीं मिला है। आदेश मिलने के बाद मुकदमों को खत्म करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

यहां इतने मुकदमे हुए दर्ज
थाना----------------मुकदमे
अमरोहा देहात---------22
अमरोहा नगर----------86
आदमपुर--------------50
गजरौला--------------103
डिडौली---------------32
नौगांवा सादात----------54
बछरायूं---------------33
मंडी धनौरा-------------65
रजबपुर----------------12
सैदनगली---------------61
हसनपुर----------------102
लॉकडाउन में ये हुई थी कार्रवाई
कुल मुकदमे-------कुल आरोपी------आरोपी चालान---------जुर्माना--------वाहन चालान------सीज वाहन
622-------------2519----------------2458--------2215200------13978----------653
कोविड-19 और लॉकडाउन उल्लंघन के मुकदमे वापस लिए जाएंगे, इसकी मौखिक जानकारी मिली है। अभी तक इस संबंध में कोई शासनादेश प्राप्त नहीं मिला है। आदेश मिलने के बाद इन मुकदमों को खत्म करने की कार्रवाई की जाएगी। जिले में कुल 622 मुकदमे दर्ज हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय प्रताप सिंह, एएसपी अमरोहा
जिले में कोरोना संक्रमण के आंकड़े
अबतक लिए गए सैंपल----------282775
सैंपलों की आई रिपोर्ट------------281226
अब तक मिले संक्रमित----------4437
संक्रमण से मरने वालों की संख्या---50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed