फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   62.07 percent children passed the madrassa board exam in the district

जिले में 62.07 फीसदी बच्चों ने उत्तीर्ण की मदरसा बोर्ड की परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
62.07 percent children passed the madrassa board exam in the district
उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की विभिन्न परीक्षाओं का परिणाम मंगलवार को घोषित हो गया। जिसमें मुंशी, मौलवी, आलिम, फाजिल और कामिल की परीक्षाओं का रिजल्ट शामिल है। जनपद में ओवर ऑल 62.07 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के बाबू मनोहर लाल ने बताया कि जनपद में 70 मदरसे संचालित हैं। जिसमें 2639 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें 1638 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि 1001 विद्यार्थी फेल हो गए। ऐसे में जनपद का ओवर ऑल प्रतिशत 62.07 रहा है। बात माध्यमिक की करें तो कुल 1216 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 599 पास हुए और 617 फेल हो गए हैं। जिसका कुल प्रतिशत 49.26 रहा है। ऐसे ही उच्च माध्यमिक में 606 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। जिसमें 455 पास हो गए हैं और 151 फेल हो गए हैं। इसका परीक्षा का परिणाम 75.8 प्रतिशत रहा है। वही कामिल की परीक्षा में 604 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 398 पास हुए और 206 फेल हो गए हैं। कामिल की परीक्षा का कुल प्रतिशत 65.89 रहा है। जबकि फाजिल की परीक्षा में 213 विद्यार्थियों का पंजीयन था। जिसमें 186 विद्यार्थी पास हुए, जबकि 27 परीक्षा में फेल हो गए हैं। इस परीक्षा का कुल प्रतिशत 87.32 रहा है। परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। अभिभावकों में बच्चों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed