फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   नेशनल हाइवे पर गड्ढे दे रहे हादसों को दावत,

नेशनल हाइवे पर गड्ढे दे रहे हादसों को दावत,

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर  गड्ढे दे रहे हादसों को दावत,
गजरौला। नेशनल हाईवे पर हुए गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खास तौर से रात को यातायात के समय ज्यादा परेशानी होती है। गड्ढों में अनियंत्रित वाहन हाईवे पर भिड़ गए, तो भयावह स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद भी अधिकारी जानकर भी अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

गजरौला से ब्रजघाट के बीच दिल्ली की दिशा में नेशनल हाईवे की सड़क कई स्थानों से टूट चुकी है। टूटने से बजरी हाईवे पर बिखरी हुई है, कुछ स्थानों पर गड्ढे भी बन गए हैं। हाईवे पर वाहन तेज गति में फर्राटा भरते हैं। ऐसे में गड्ढों से बचने या झटका लगने से वाहनों के अनियंत्रित होने का खतरा बना हुआ है। तेज गति में वाहन हाईवे पर अनियंत्रित हुए, तो बड़ा हादसा हो सकता है। करीब एक सप्ताह पूर्व नाईपुरा के सामने तेजगति में अनियंत्रित होकर गाड़ी डीसीएम से भिड़ गई थी। हादसे की चपेट में आए साइकिल सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल गाड़ी चालक की मेरठ में मौत हो गई थी। तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में हाईवे के गड्ढे, बिखरी हुई बजरी किसी बड़े हादसे की ओर इशारा कर रहे हैं। लेकिन अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


हाईवे पर टूटी सड़क की पहले मरम्मत करा दी गई थी। कुछ स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई है, तो उसे फिर से ठीक करा दिया जाएगा।
विनय कुमार बंसल, एनएचएआई मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed