फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में लाखों श्रद्घालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में लाखों श्रद्घालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 17 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में लाखों श्रद्घालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
गजरौला। वैशाख माह की सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर सोमवार को ब्रजघाट में गंगा घाट नमामि गंगे से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान पुण्य लाभ कमाया। पितरों के लिए पिंडदान भी किया गया। इस दौरान श्रद्घालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान भी कराए। दिनभर पूजा पाठ एवं भंडारों का सिलसिला चलता रहा है। उधर, तिगरी गंगा में भी हजारों श्रद्घालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया।
विज्ञापन

सोमवार को सोमवती अमावस्या के मौके पर ब्रजघाट गंगा में स्नान के लिए रविवार रात बारह बजे के बाद से ही आसपास के लोग व पड़ोसी जनपदों के श्रद्धालु ब्रजघाट गंगा पर पहुंचने शुरू हो गए। सोमवार भोर के चार बजे तक ब्रजघाट गंगा तट श्रद्घालुओं से खचखच भर गया। ब्रह्म मुहूर्त के साथ श्रद्घालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सूर्योदय के साथ ही सूर्यदेव को अर्घ्य दिया गया और उपासना की गई। इसके बाद अन्न, वस्त्र एवं धन दान कर लाभ पुण्य कमाने का सिलसिला शुरू हुआ। जानकारों की मानें तो करीब एक लाख श्रद्घालुओं ने गंगा में स्नान किया। ब्रजघाट गंगा में स्नान के दौरान श्रद्धालुुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन के पुख्ता इंतजाम रहे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादा कपड़ों में पुलिस कर्मी तैनात रहे। उधर, तिगरी धाम पर भी श्रद्घालुओं ने गंगा में स्नान किया। स्नान का सिलसिला शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed