फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   60 percent work of underpass on highway is incomplete

Amroha News: हाईवे पर अंडरपास का काम 60 प्रतिशत अधूरा

Sat, 25 Jan 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 25 Jan 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
60 percent work of underpass on highway is incomplete
गजरौला के नाईपुरा में हाईवे पर बनाया जा रहा अंडरपास। संवाद
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

नाईपुरा के सामने हाईवे पर बनाए जा रहे अंडरपास का काम तय मियाद तक पूरा करना संभव नहीं है। अभी अंडरपास के पिलर बनाए जाने का काम भी पूरा अधूरा है। वहीं, हाईवे चौड़ीकरण कंपनी को मार्च 2025 तक काम पूरा करना है, जबकि अभी तक 40 प्रतिशत काम ही हो पाया है।
नाईपुरा के सामने हाईवे पर अंडरपास बनाया जा रहा है, जिसकी एक ढाल से दूसरे ढाल तक की लंबाई 800 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर और ऊंचाई साढ़े पांच मीटर रहेगी। इस पर 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बीते साल जुलाई में अंडरपास बनाए जाने का काम शुरू किया गया था। नवंबर में कार्तिक पूर्णिमा पर लगे तिगरी गंगा मेले के चलते तीन-चार दिन के लिए काम बंद कर दिया गया था। इस साल मार्च तक अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा करने की मियाद है।
विज्ञापन

मगर अंडरपास का निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। अभी तक छह महीने में 40 प्रतिशत काम ही पूरा हो सका है। बड़ा सवाल है कि दो महीने में 60 फीसदी काम पूरा किस तरह किया जाएगा, जबकि अंडरपास के पिलर का काम अभी अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





- नाईपुरा सामने हाईवे पर अंडरपास बनाए जाने का काम तेज गति से चल रहा है। मार्च तक अंडरपास का काम पूर्ण हो जाएगा। - ललित मोहन तिवारी, जीएम हाईवे चौड़ीकरण कंपनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed