फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   59673 cases disposed of in National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुए 59673 वाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
59673 cases disposed of in National Lok Adalat
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 73,470 वाद लगाए गए। जिसमें से 59,673 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

जनपद न्यायालय परिसर व वाहय न्यायालयों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के 59,673 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें 3792 फौजदारी के वादों का निस्तारण करते हुए 895745 रुपये जुर्माने के रूप में वसूल हुए। एनआई एक्ट के 11 वादों का निस्तारण किया गया। विद्युत अधिनियम के 452 वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना ट्रव्यूनल द्वारा 101 मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों का निस्तारण करते हुए 14107000 रुपये, कुटुम्ब न्यायालय के द्वारा 87 वादों का निस्तारण करते हुए 9755000 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाए गए। 22 जोड़े साथ साथ रहने को राजी हुए। सिविल के 237 वादों का निस्तारण किया गया। अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत द्वारा 2 मामलों का निस्तारण किया गया एवं 1650000 प्रतिकर के रूप में दिलाए। 53,694 विभिन्न प्रकार के प्री-लिटीगेशन वादों ( बैंकों के ऋण वसूली वाद, दूर संचार के वाद, एआरटीओ के चालान, पुलिस के चालान आदि) का निस्तारण करते हुए कुल 17746441 वसूले गए। सभी तहसीलों व राजस्व न्यायालयों में कुल 1308 वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान अध्यक्ष व जिला जज संजीव कुमार, प्राधिकरण सचिव अरविंद वर्मा समेत संजय कुमार द्वितीय, अहमद उल्ला खां, ब्रजेश सिंह, संजय वीर सिंह, तृप्ता चौधरी, सूर्य प्रकाश सिंह, कुसुम लता, कपिला राघव, संजय कुमार, निशांत शेव, स्वपन दीप सिंघल, महताब अहमद, कमलापति, दिव्यानंद द्विवेदी, ओमपाल सिंह, अमर प्रताप चौधरी, दुर्गेश नंदिनी, आनंद देश सिंह, ईशा चौधरी, प्रगति रघुवंशी, प्रियंका आजाद, विभव चन्द्रा, सुमित कुमार यादव, सिद्धिजय प्रकाश न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed