फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   57 candidates for 12 posts, six contenders for president

Amroha News: 12 पदों के लिए 57 प्रत्याशी, अध्यक्ष के लिए छह दावेदार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
57 candidates for 12 posts, six contenders for president
अमरोहा। बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा के वार्षिक चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। शुक्रवार को निर्धारित समय सीमा तक विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किए। कुल 12 पदों के लिए 57 प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है। इसमें अध्यक्ष और महासचिव पद पर छह-छह प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। जिससे इन महत्वपूर्ण पदों पर कड़ा मुकाबला होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा हलचल देखने को मिली। इस पद के लिए चैन सुख गोले, कपिल कुमार चिकारा, आदिश खान सैफी, संजय कुमार शर्मा, अख्तर हुसैन और महाराज सिंह समेत छह प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इसी तरह महासचिव पद पर भी छह उम्मीदवारों अरशद हुसैन भारती, दिनेश चौहान, धर्मेन्द्र सिंह, फारूक अहमद, विशाल कुमार शर्मा और निरंकार सिंह ने अपनी दावेदारी पेश की है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला) के एक पद के लिए उम्मे अम्मारा और शबनम परवीन के बीच सीधा मुकाबला होगा।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए पांच प्रत्याशी मोहम्मद आकिल सैफी, श्रवण कुमार सैनी, परवेज अहमद सिद्दीकी, सचिन सक्सेना और मोहम्मद तलहा मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष (महिला) पद के लिए भी चार प्रत्याशी शाजिया, डॉ. नीलम सिंह, रिचा सिंह और इखलास जहां ने नामांकन दाखिल किया है, जिससे इस पद पर भी मुकाबला दिलचस्प रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए मणिकांत शर्मा, ब्रह्मपाल सिंह, निजाम तुर्की और वसीम अहमद आमने-सामने होंगे। संयुक्त सचिव (महिला) पद के लिए शिवानी, अरशी आरोजी और फरहत मंसूरी ने नामांकन किया है। जबकि संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए आठ प्रत्याशी अशरफ अली, अमन त्यागी, मोहम्मद सादिक, राजू, मोहम्मद अजीम मंसूरी, कमल कुमार गोले, महेंद्र गुप्ता और मोहम्मद एजहार चुनावी मैदान में हैं।
सदस्य कार्यकारिणी सी ग्रुप (महिला) के दो पदों पर रेनू अग्रवाल और पूनम चौधरी ने ही नामांकन कराया है। इसी तरह सदस्य कार्यकारिणी जूनियर ग्रुप के चार पदों के लिए हरजीत सिंह राणा, फुरकान अली, मोहम्मद सिकंदर उर्फ सोनू और वसीम अख्तर आब्दी ने नामांकन किया है। इन दोनों श्रेणियों में निर्धारित पदों के बराबर ही उम्मीदवार होने के कारण इनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना जताई जा रही है।
सदस्य कार्यकारिणी सी ग्रुप के चार पदों के लिए नौ प्रत्याशियों रविंद्र कुमार शर्मा, छत्र पाल सिंह, रूम सिंह नागर, शाहिद हुसैन, मतलूब सुभानी, शैलेंद्र उर्फ शीनू, सिकंदर रजा, जैगम अली और महबूब अहमद ने पर्चा भरा है। वहीं सदस्य कार्यकारिणी महिला जूनियर ग्रुप के दो पदों के लिए शुमायला, मीनाक्षी, फातिमा खातून और सुरय्या ने अपनी दावेदारी पेश की है।

चुनाव प्रक्रिया के तहत अब नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अंतिम प्रत्याशियों की सूची स्पष्ट हो पाएगी। इसके बाद मतदान की तारीख घोषित की जाएगी। नामांकन के दौरान बार एसोसिएशन परिसर में पूरे दिन गहमागहमी का माहौल रहा। इस दौरान सतीश त्यागी, जय प्रकाश यादव, अमित कुमार जैन, मेहंदी हसन, चंचल, एसपी सिंह, इरशाद बेग अय्यूबी, संजीव शर्मा और विपेंद्र गुर्जर सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed