{"_id":"68fa94dd21ac8137ca0b3b22","slug":"546-lakh-rupees-withdrawn-from-account-by-downloading-app-on-mobile-report-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-150217-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मोबाइल में एप डाउनलोड कराकर खाते से 5.46 लाख उड़ाए, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मोबाइल में एप डाउनलोड कराकर खाते से 5.46 लाख उड़ाए, रिपोर्ट
Fri, 24 Oct 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। साइबर ठग तरह-तरह के हथकंडे अपना कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। अब गजरौला के रहने वाले राजीव कुमार को मुनाफे का लालच देकर उनके मोबाइल में एक एप डाउनलोड कराया और खाते से 5.46 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक साइबर अपराधियों को नेटवर्क बिहार, दिल्ली, असम व बंगाल से जुड़ा है।
राजीव कुमार गजरौला के एमडीए कॉलोनी के रहने वाले हैं। उनके मोबाइल पर अननोन नंबर से फोन आया और मुनाफा कमाने का लालच दिया। इस दौरान साइबर ठगों उनके मोबाइल पर मेटाट्रेडर पांच के नाम से एप डाउनलोड कराया। राजीव कुमार साइबर ठगों की मंशा को भांप नहीं सके। इसके बाद साइबर ठगों ने 10 दिसंबर से 22 फरवरी तक 5.46 लाख रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए। धोखाधड़ी का एहसास होने पर राजीव कुमार ने बुधवार को साइबर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर जितेंद्र बालियान ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।