फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   54 accountants of consolidation in Revenue Department got posting

Amroha News: राजस्व विभाग में आए चकबंदी के 54 लेखपालों को मिली तैनाती

Thu, 21 Sep 2023 11:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 21 Sep 2023 11:39 AM IST
विज्ञापन
54 accountants of consolidation in Revenue Department got posting
अमरोहा। शासन के आदेश के बाद चकबंदी विभाग के कर्मचारी अब राजस्व विभाग का कामकाज निबटाएंगे। आदेश के बाद चकबंदी से राजस्व विभाग में आए 54 लेखपालों को तहसीलों में तैनाती दे दी गई है। हालांकि यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति की तरह होगी।
विज्ञापन

पिछले माह शासन ने चकबंदी विभाग के कर्मचारियों को राजस्व विभाग में समाहित किए जाने के आदेश जारी किए थे। आदेश के तहत चकबंदी विभाग के कर्मचारी प्रतिनियुक्ति की भांति राजस्व विभाग में जाकर वहां कामकाज निबाटाएंगे। इससे लेखपालों की कमी से जूझ रहे राजस्व विभाग को भी सहारा मिल सकेगा। शासन के आदेश के बाद चकबंदी विभाग के 54 लेखपालों ने राजस्व विभाग में अपनी आमद दर्ज कराई थी, इसके अलावा 10 चकबंदी कर्ताओं ने भी आमद दर्ज कराई थी। जिनको राजस्व निरीक्षक के रूप में तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन

आमद कराने के बाद मंगलवार को सभी 54 लेखपालों को तहसीलों में तैनाती दे दी गई है। आदेश के तहत चकबंदी विभाग में कनिष्ठ सहायक को राजस्व विभाग में कनिष्ठ सहायक, चकबंदी लेखपाल को राजस्व लेखपाल को राजस्व लेखपाल, चकबंदी कर्ता को राजस्व निरीक्षक, सहायक चकबंदी अधिकारी को नायब तहसीलदार एवं चकबंदी अधिकारी को तहसीलदार के रूप में तैनाती दिए जाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के आदेश के बाद चकबंदी विभाग के कर्मचारियों को राजस्व विभाग में समाहित किया गया है। आमद कराने के बाद लेखपालों को जिले की अलग-अलग तहसीलों में तैनाती दी गई है। -सुरेंद्र सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed