फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   5.20 lakhs were snatched from Pradhanputra by fraud, report

Amroha News: धोखाधड़ी कर प्रधानपुत्र से 5.20 लाख हड़पे, रिपोर्ट

Wed, 16 Apr 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 16 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
5.20 lakhs were snatched from Pradhanputra by fraud, report
हसनपुर (अमरोहा)। गांव मनौटा निवासी प्रधान के बेटे अमित चौहान से दो युवकों ने कंपनी का शोरूम खोलने और एक सदस्य की नौकरी लगवाने के झांसा देकर 5.20 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मनौटा में अमित चौहान की मां ग्राम प्रधान हैं। अमित चौहान ने पुलिस को बताया कि एक मार्च को दो व्यक्ति घर पर आए और खुद को फर्टिलाइजर कंपनी का अधिकारी बताते हुए घर के पास बनी दुकान में कंपनी का शोरूम खोलने की बात की। साथ ही परिवार के एक सदस्य की नौकरी लगवाने का झांसा दिया।
विज्ञापन

बताया कि आरोपियों ने रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर 23 मार्च को फोन पे के माध्यम से 25,500 रुपये ट्रांसफर कराए। इसके बाद मौसेरे भाई योगेंद्र की नौकरी के लिए कागजात जमा कराने के बाद उससे 2.44 लाख रुपये ऑनलाइन ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने कंपनी के लाइसेंस के नाम से ढाई लाख की और मांग की। वह रकम भी दे दी गई। जालसाजों ने 5.20 लाख की रकम हड़प ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed