{"_id":"5c0430f3bdec2220567c8836","slug":"51543778547-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़ व चीनी के कम दाम की वजह से गन्ने की बेकद्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़ व चीनी के कम दाम की वजह से गन्ने की बेकद्री
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। अंर्तराष्ट्रीय व देशी बाजार में गुड़ व चीनी के दाम काफी कम होने की वजह से गन्ने की बेकद्री हो रही है। क्रेशर व कोल्हुओं पर गन्ना 170 रुपए प्रति कुंतल की दर से बिक रहा है। क्रेशर पर गन्ने के वाहनों की बढ़ती लाइन को देखते हुए अगले दो दिन में गन्ने के दाम 150 रुपए प्रति कुंतल होने की आशंका है। गन्ने की लागत भी नहीं निकलने से किसान बेहद परेशान हैं।
पिछले साल के मुकाबले गन्ने का क्षेत्रफल इस साल लगभग 25 प्रतिशत बढ़ गया है। गन्ने की बंपर पैदावार व बढ़ते क्षेत्रफल ने किसानों के सामने परेशानी खड़ी कर दी है। अंर्तराष्ट्रीय व स्थानीय बाजार में गुड़ व चीनी के दाम काफी कम हैं।
इसी वजह से क्रेशरों पर गन्ना 170 रुपये प्रति कुंतल की दर से खरीदा जा रहा है। सरकार ने भी चीनी उद्योग की परेशानी के मद्देनजर इस साल गन्ने के रेट में कोई तबदीली नहीं की है। एक क्रेशर स्वामी ने बताया कि गुड़ की कीमत बाजार में 2200 रुपये प्रति कुंतल व खांडसारी की कीमत 2900 रुपये प्रति कुंतल है।
विज्ञापन
इतने कम दाम पर माल बेचने से कोई प्राफिट नहीं हो रहा है। गुड़ व चीनी की वर्तमान दरों पर अधिक कीमत पर गन्ना खरीदना संभव नहीं है। वही किसानों को डर सता रहा है कि यदि क्रेशरों पर गन्ना इसी रफ्तार से आता रहा तो अगले दो दिन में गन्ने के दाम 150 रुपये प्रति कुंतल तक गिर सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो किसानों के सामने बेहद परेशानी खड़ी हो जाएगी।