{"_id":"5b5cc75d4f1c1b572f8b70d6","slug":"51532807005-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनीर के कारखानों पर छापेमारी, नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनीर के कारखानों पर छापेमारी, नमूने लिए
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। नकली पनीर बनाए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर दी। जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को बुला लिया। पांच स्थानों से पनीर और दूध के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए।
शनिवार की देर शाम थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा टीम के साथ पनीर बनाने की फैक्ट्री पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नकली और घटिया पनीर बनाने की सूचना मिली थी। जिसके चलते मौके पर पहुंचकर देखा गया। वहीं जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पहुंची। छापेमारी से दूध और पनीर का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया। टीम ने मुनसैद के यहां से मिल्क पाउवडर और पनीर का नमूना लिया। अनीस की फैक्ट्री से पनीर, नफीस के यहां से भी पनीर का नमूना लिया गया। इसके अलावा हरकेश और सतीश की डेयरी से पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। गौरतलब है कि गजरौला में मिल्क पाउडर से पनीर बनाने का काम बड़े पैमाने पर किया जाता है। टीम में खाद्य सुरक्षा विभाग से पीके जयंत सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।