{"_id":"594044ee4f1c1b250b8b47ac","slug":"51497384174-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने सीएमओ और एआरटीओ का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने सीएमओ और एआरटीओ का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ और एआरटीओ का कटेगा वेतन
क्रासर-
डीएम की बैठक से नदारद रहना पड़ा महंगा, एक दिन का वेतन काटने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
डीएम नवनीत सिंह चहल ने कलक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली प्रगति की मासिक समीक्षा करते हुए वसूली में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कर-करेत्तर में वसूली लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम न हो। जिलाधिकारी ने बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर औैर एआरटीओ आरके वर्मा का संतोषजनक उत्तर न दे पाने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में डीएम ने सभी उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाकर वसूली करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बड़ी बकायदारों की आरसी की वसूली प्राथमिकता के आधार की जाए और संयुक्त रूप से जांच करें। जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली संतोषजनक न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए इस माह में राजस्व वसूली में वृद्धि के निर्देश दिए। बैठक मेें अपर जिलाधिकारी एमए अंसारी, समस्त उप जिलाधिकारी, उपायुक्त वाणिज्य कर, जिला मनोरंजन कर अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।