फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   5 km road connecting Bulandshahr damaged

बुलंदशहर को जोड़ने वाला 5 किलोमीटर रास्ता क्षतिग्रस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
5 km road connecting Bulandshahr damaged
5 km road connecting Bulandshahr damaged - फोटो : HASANPUR
तहसील क्षेत्र के गांव हाकमपुर से शकरगडी, जयतौली होते हुए गंगा बांध और गंगानगर के पुल पर होते हुए बुलंदशहर को जोड़ने वाला करीब 5 किलोमीटर मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। यहां पर रोजाना हजारों की तादाद में वाहनों का आवागमन रहता है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

हसनपुर से रहरा को जाने वाले स्टेट हाईवे पर स्थित गांव हाकमपुर से शकरगडी व जयतौली होकर गंगा नगर पुलिस चौकी टी प्वांइट और गंगा नगर के पुल पार कर सीधा बुलंदशहर को जोड़ने वाला मार्ग कई बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। यह मार्ग करीब आठ दिनों से गंगा पुल से सटा स्लैब गंगा कटान की वजह से ध्वस्त होने से प्रभावित हो गया था। अभी उस मार्ग पर मरम्मत कार्य चल रहा है। यह मार्ग धार्मिक और व्यापारिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। हर माह पूर्णिमा और अमावस्या पर लोग इसी मार्ग से होकर भगवानपुर गंगा घाट पर स्नान को जाते हैं। वहीं व्यापारी अपना माल बेचने के लिए बुलंदशहर की मंडी में भी यहीं से गुजरते हैं।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति में बुलंदशहर होकर दिल्ली को जाने के लिए भी इसी मार्ग को प्रयोग में लाया जाता है। हाकमपुर से गंगा बांध तक पांच किमी का रास्ता लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब चार वर्ष पहले बनाया गया था। मार्ग की चौड़ाई तीन मीटर है। मार्ग पर आवागमन अधिक होने के कारण यह मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। शिकायत के बावजूद भी जिम्मेदारों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले लोग:
मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।-अरुण कपासिया, प्रधान मटीपुरा
करीब पांच किलो मीटर का मार्ग में गड्ढे ही गड्ढे हैं। यहां से गुजरने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। मार्ग को जल्द ही बनवाना चाहिए।-जफर जुरीद, प्रधान पति बुरावली
हाकमपुर से गंगा बांध और बुलंदशहर को जोड़ने वाले मार्ग की हालत कई वर्षों से खराब है। यहां पर आवागमन प्रभावित रहता है। जिससे लोग परेशान हैं।-गयासुद्दीन सैफी, पतेई खादर
यह सड़क बहुत ही महत्वपूर्ण है। हर माह पूर्णिमा व अमावस्या पर हजारों की तादाद में श्रद्घालु गंगा स्नान के लिए जाते हैं। लेकिन उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।-अशोक मौर्य, जयतौली

क्या बोले जिम्मेदार
-हाकमपुर से जयतौली गंगा बांध को जोड़ने वाला मार्ग खराब है। मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है।-विजय कुमार, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed