फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   47 nominations for president and 322 nominations for councilor

Amroha News: अध्यक्ष के लिए 47 और सभासद के लिए 322 ने कराया नामांकन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
47 nominations for president and 322 nominations for councilor
अमरोहा। जिले में सपा, भाजपा, बसपा और कांग्रेस समेत प्रमुख दलों के अध्यक्ष व सभासद पद के प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के छठवें दिन अध्यक्ष पद के लिए 47 और सभासद पद के लिए 322 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात रहा। डीएम बीके त्रिपाठी और एसपी आदित्य लांग्हे समेत आला अधिकारियों ने केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि रविवार को अमरोहा में अध्यक्ष पद के लिए 10 नामांकन पत्र बिके। जबकि सदस्य पद के लिए 38 पर्चे खरीदे गए हैं। गजरौला में अध्यक्ष पद के 5 पर्चे बिके जबकि सभासद पद के 4 पर्चे खरीदे गए। धनौरा में अध्यक्ष पद के 5 पर्चे बिके जबकि सभासद पद के लिए 12 लोगों ने पर्चा खरीदा है। बछरायूं में अध्यक्ष पद के सात और सभासद पद के 20 पर्चे बिके हैं। हसनपुर में अध्यक्ष पद के लिए 3 परिचय खरीदे गए जबकि सभासद पद के लिए 11 पर्चे बिके। जोया में अध्यक्ष पद के 3 और सभासद के 4 पर्चे खरीदे गए। उझारी में अध्यक्ष पद के 4 और सभासद पद के 3 पर्चे की बिक्री हुई। सैदनगली में अध्यक्ष पद के 11 पर्चे बिके जबकि सभासद पद के लिए 8 पर्चे खरीदे गए। नौगांवा सादात में अध्यक्ष पद के लिए कोई पर्चा नहीं बिका जबकि सभासद के 4 पर्चे बिके। उन्होंने बताया कि अमरोहा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए 1 पत्र जमा हुआ। जबकि गजरौला में 2, मंडी धनौरा में 8 पर्चे दाखिल हुए। वही बछरायूं में 7 लोगों ने नामांकन कराया। हसनपुर में भी 7 लोगों ने अपना पर्चा दाखिल किया। जोया में 5 लोगों ने नामांकन कराया है। उझारी में 3 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। सैदनगली में भी अध्यक्ष पद के लिए 5 लोगों ने नामांकन कराया। वहीं नौगांवा सादात में 9 महिला प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय पर्चा दाखिल किया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 11 अप्रैल से अब तक अध्यक्ष पद के लिए 302 पर्चे बिके हैं। जबकि 56 जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed