फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   450 bags of sugar seized after raiding crushers

क्रशर में छापा मारकर चीनी की 450 बोरी जब्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
450 bags of sugar seized after raiding crushers
अमरोहा के खांडसारी चीनी उद्योग में जब्त किए गए चीनी के बोरे। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जमुना खांडसारी उद्योग में चीनी में मिलावट की आशंका के चलते छापा मारकर चीनी की 450 बोरी जब्त की गईं। सैंपल भर कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की छापा से क्रेशर कर्मचारियों में खलबली मची रही। जब्त की गई चीनी की कीमत 6 लाख 75 हजार रुपये मानी जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य का सुरक्षा अधिकारी पंकज गुप्ता ने बताया कि चीनी में मिलावट की आशंका के चलते सोमवार को जमुना खांडसारी चीनी उद्योग क्रेशर में छापा मारा। चीनी बनाने की प्रक्रिया को बारीकी के साथ देखा गया। मिलावट की आशंका के चलते गोदाम भी चेक किए गए। लेवल पैकेजिंग नहीं था। पैकेजिंग का तरीका सही नहीं पाया गया। इसके अलावा क्रेशर का लाइसेंस भी नहीं मिला। इस दौरान 450 चीनी के बोरे जब्त किए गए। एक बोरा 50 किलो वजन का है। इस दौरान चीनी के 5 सैंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया। जब्त की गई चीनी की कीमत करीब 6 लाख 75 हजार रुपए मानी जा रही है। उन्होंने बताया कि जब तक जांच प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती। तब तक क्रेशर में मौजूद जप्त की गई चीनी की बिक्री नहीं की जाएगी। यदि कोई इनकी बिक्री करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मिलावट किसी भी दशा में सहन नहीं की जाएगी। क्षेत्र में अभियान चलाकर चीनी क्रेशर पर चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन

- मिलावटी चीनी की आशंका के चलते जमना खांडसारी उद्योग में छापा मारा था। चीनी के बोरों पर लेबल पैकेजिंग नहीं थी। बोरों पर नहीं लिखा था कि उन्हें कब पैक किया गया है। इसके अलावा क्रेशर का लाइसेंस भी नहीं था। इसके चलते यहां 450 चीनी के बोरे जब्त किए गए हैं। सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंकज कुमार गुप्ता, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed