फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   4.43 lakh voters will cast their vote at the booths of 184 polling stations

Amroha News: 4.43 लाख मतदाता 184 मतदान केंद्रों के बूथों पर डालेंगे वोट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
4.43 lakh voters will cast their vote at the booths of 184 polling stations
अमरोहा। नगर निकाय चुनाव की हलचल बढ़ गई है। आरओ व एआरओ की ड्यूटी लगाने के साथ ही मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने का काम हो रहा है। निकायों में इस बार आधी आबादी के हाथ में प्रत्याशियों की किस्मत होगी। उनकी वोटिंग से ही भाग्य का निर्धारण होगा। जिले के नौ निकायों के चुनाव में 4.43 लाख से अधिक मतदाता वोट करेंगे।
विज्ञापन

जिले में नौ निकाय है। इनमें पांच नगर पालिका परिषद व चार नगर पंचायत हैं। हरेक निकाय में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से अधिक है। पंचायत एवं नगर निकाय कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा महिला मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी से खुलेगा। यदि महिलाओं ने जबरदस्त बोटिंग की तो चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले आ सकते हैं। जिले में कुल 4 लाख 43 हजार 164 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें से दो लाख 12 हजार 231 पुरुष व 2 लाख 30 हजार 863 मतदाता मतदान का प्रयोग करेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि सूचियां तैयार हो गई हैं। अब आरओ व एआरओ की तैनाती का कार्य हो रहा है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से जिले को 12 जोन और 34 सेक्टरों में बांटा गया है। वहीं सैदनगली नगर पंचायत में निकाय के लिए पहली बार वोटिंग होगी और पहला ही चेयरमैन व सभासद चुने जाएंगे। सीमा विस्तार के बाद अमरोहा नगर पालिका की तस्वीर भी बदल गई है। पहले 34 वार्ड पालिका में आते थे लेकिन, अब की बार उनकी संख्या 40 तक पहुंच गई है। 21 ग्राम पंचायतों की 40 गांव अमरोहा पालिका में शामिल किया गया है। इनके सम्मिलित होते ही छह वार्ड बढ़ गए हैं। जबकि अन्य निकायों की स्थिति पहले की तरह बनी हुई है।
विज्ञापन

-----------------
एक नजर में पूरी जानकारी
नौ निकायों में कुल वार्डों की संख्या-196
- मतदान केंद्रों की संख्या- 185
- मतदेय स्थलों की संख्या- 464
- सेक्टरों की संख्या- 34
- जोन की संख्या- 12
- कुल मतदाताओं की संख्या- 4,43,184
- पुरुष मतदाताओं की संख्या- 2,12,321
- महिलाओं मतदाताओं की संख्या-2,30,863
- ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या-21
- युवा मतदाताओं की संख्या-277574

नौ नगर निकायों में मतदाताओं की स्थिति
निकाय का नाम------महिला मतदाता---------------पुरुष मतदाता-------कुल मतदाता
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरोहा नपा--------10,3252-------------------95697------------198949
हसनपुर नपा--------30469----------------------27960------------58429
धनौरा नपा----------14515----------------------13579------------28094
बछरायूं नपा---------13519---------------------12732--------------26251
गजरौला नपा---------26826---------------------23949-------------50775
जोया नपं------------8840-----------------------7928--------------16368
उझारी नपं-----------9865-----------------------8850--------------18715
नौगावां सादात नपं------14538-------------------13531--------------28069
सैदनगली नपं-----------9039-------------------8095---------------17134
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed