फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   4359 voters rejected the candidates, pressed NOTA

4359 मतदाताओं ने प्रत्याशियों को नकारा, दबाया नोटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 02:31 AM IST
विज्ञापन
4359 voters rejected the candidates, pressed NOTA
विधानसभा चुनाव 2022 में अमरोहा जनपद की चारों विधानसभा सीटों पर जहां मतदाताओं ने बंपर वोटिंग की थी। वहीं 4359 मतदाताओं ने प्रत्याशियों को नकार दिया। किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करना उचित नहीं समझा। उन्होंने ईवीएम में नोटा का बटन दबाकर प्रत्याशियों को नकार दिया।
विज्ञापन

गुरूवार को मंडी समिति परिसर में मतगणना हुई। देर शाम तक नतीजे सामने आए। इनमें मंडी धनौरा विधानसभा क्षेत्र के 1176 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया। उन्होंने किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में वोट नहीं दिया। जबकि सबसे अधिक हसनपुर विधानसभा के 1279 मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को नकार दिया। किसी भी पार्टी के चुनाव से पूर्व जारी हुए घोषण पत्र विश्वास नहीं कर पाए। इसके अलावा नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र में 936 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। तो वहीं अमरोहा विधानसभा में 968 लोगों को कोई प्रत्याशी ऐसा नहीं समझ में आया जिसके पक्ष में वह मतदान करने का निर्णय ले सकते थे। उन्होंने नोटा का बटन दबाना ही उचित समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed