फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   43 complaints came in the entire resolution day, only 9 were resolved

संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 43 शिकायतें, मात्र 9 का हुआ निस्तारण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
43 complaints came in the entire resolution day, only 9 were resolved
अमरोहा के ब्लाक सभागार में लोगों की समस्या सुनते डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी व अन्य अधिकारी। - फोटो : JPNAGAR
विधानसभा और एमएलसी चुनाव की आचार संहित खत्म होने के बाद शनिवार को जिलेभर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिसमें 43 शिकायतें आईं, जिनमें से मात्र 9 का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

अमरोहा ब्लाक सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने अधीनस्थों की मौजूदगी में शिकायतें सुनीं। इस दौरान चौदह शिकायतें दर्ज की गई। जबकि निस्तारण केवल दो शिकायतों को हो सका। इस दौरान डीएम बीके त्रिपाठी ने अधीनस्थों से कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। मुख्यमंत्री हेल्पलाईन नंबर, आईजीआरएस, थाना दिवस एवं संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनकर निस्तारित करें। साथ ही संबंधित शिकायत का शत-प्रतिशत निस्तारण करें, वरना डिफाल्टर होने की सूचना शासन को दी जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस से कई अधिकारी-कर्मचारी नदारद रहे। डीएम ने एसडीएम विजय शंकर को स्पष्टीकरण तलब करने के आदेश दिए हैं। गेहूं क्रय केंद्र संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों का अनाज क्रय किया जाए न कि व्यापारियों का। अगर किसानों के साथ भेदभाव होता है तो संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विकास अधिकारी, तहसीलदार सदर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी आदि मौजूद रहे। वहीं मंडी धनौरा में समाधान दिवस में 13 शिकायतें दर्ज कराई गईं। सर्वाधिक नौ शिकायतें राजस्व विभाग की थी। तीन शिकायत विकास व एक शिकायत पुलिस विभाग की थी। राजस्व की पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश शुक्ला ने अधीनस्थों को समाधान दिवस मेें आई शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा हसनपुर के ब्लॉक सभागार में एसडीएम अनिल कुमार श्रीवास्तव और सीओ ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान कुल 11 शिकायतें दर्ज की गईं। जिसमें दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed